कैसे कह दूँ यह होली है ना चंग , ना थाप , ना रंगोली है, कैसे कह दूँ यह होली है | ना मिठाई , ना पकवान , ना भांगगोली है , कैसे कह दूँ यह होली है | ना गलिया , ना झुण्ड , ना टोली है, कैसे कह दूँ यह होली है | ना यह ना वह , ना हमजोली है, कैसे कह दूँ यह होली है | ना दोस्त , ना मित्र , ना सहेली है, कैसे कह दूँ यह होली है | ना गाँव , ना चोहराया , ना गली है , कैसे कह दूँ यह होली है | ना बात , ना व्यंग , ना बोली है , बताओ कैसे कह दूँ यह होली है | ---सिम्पी ---
New blog
ReplyDelete