KAVITA KAISE KAH DUN YAH HOLI HE...

कैसे कह दूँ यह होली है 

ना चंग ,
ना थाप ,
ना रंगोली है,
कैसे कह दूँ यह  होली है | 
 ना मिठाई ,
ना पकवान ,
ना भांगगोली है ,
कैसे कह दूँ यह  होली है | 
ना गलिया ,
ना झुण्ड ,
ना टोली है,
कैसे कह दूँ यह  होली है | 
ना यह ना वह ,
ना हमजोली है,
कैसे कह दूँ यह  होली है | 
ना दोस्त ,
ना मित्र ,
ना सहेली है,
कैसे कह दूँ यह  होली है | 
ना गाँव ,
ना चोहराया ,
ना गली है ,
कैसे कह दूँ यह  होली है | 
ना बात ,
ना व्यंग ,
ना बोली है ,
बताओ कैसे  कह दूँ यह  होली है | 
---सिम्पी ---

Comments

Popular posts from this blog

vahak aavarti (carrier frequency)